Press "Enter" to skip to content

महिला सिपाही से छेड़खानी: वि’रोध पर जान से मा’रने की कोशिश; आर्मी जवान पर आ’रोप

कैमूर : कैमूर जिले के एक थाने में पदस्थापित महिला सिपाही के साथ रविवार को सरेशाम भभुआ शहर में छेड़खानी कर उसकी जान लेने की कोशिश की गई। यह वारदात जेपी से एकता चौक की तरफ ऑटो से आने के दौरान हुई। इस मामले में पुलिस ने बदमाश युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार सुमित कुमार चतुर्वेदी सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चकिया गांव का निवासी है। पीड़िता ने नगर थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने आवेदन में लिखा है कि वह शाम में करीब छह बजे ऑटो में सवार होकर जेपी से एकता चौक की तरफ आ रही थी।

इसी दौरान ऑटो में सुमित उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। उससे बचने के लिए वह पुलिस लाइन गेट के सामने ऑटो से उतरकर तेज कदम से भागने लगी। पुलिस लाइन स्थित अपनी सहेली के पारिवारिक बैरक के नीचे पहुंची। सुमित उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गया और उसके साथ गाली-गलौच करते हुए लात-घूंसा से मारने लगा।

आवेदन में लिखा गया है कि जान मारने की नीयत से सुमित उसका मफलर से गर्दन दबाने लगा। उसके साथ मारपीट किए जाने से उसका सिर, पीठ, मुंह व होठ फटकर खून गिरने लगा।

बदमाश से बचने के लिए वह जोर से चिल्लाई। आसपास के लोग आ गए, जिससे उसकी जान बची। उसने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने कहा कि युवक आर्मी जवान है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला सिपाही के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपित आर्मी का जवान है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *