Press "Enter" to skip to content

केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ सकते हैं जीतन राम मांझी, राज्यसभा सीट को लेकर बड़ा बयान

गयाजी: राज्यसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में हम पार्टी को एक सीट मिलनी चाहिए. 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें दो लोकसभा और एक राज्यसभा की सीट का आश्वासन दिया गया था. किंतु एक सीट मिली.

हमारी पार्टी मान्यता नहीं मिल पायी

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने मुझे मंत्री बना दिया. आज भी हमारी पार्टी मान्यता प्राप्त नहीं है. यदि हमें 10 सीट मिलती तो हम आठ जीतते. मान्यता प्राप्त पार्टी का दर्जा संभवत मिलता. अब तो यही स्थिति है कि 50 से 60 सीट से लड़ेंगे तो जो मान्यता प्राप्त पार्टी के लिए 6% जरूरी है.

मांझी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा को 2, जदयू को 2, एक लोजपा को दिखाया जा रहा है. इसमें हम पार्टी कहीं नहीं है. वह स्पष्ट तौर पर कहते हैं कि हम पार्टी को राज्यसभा में एक सीट चाहिए. यदि हमारी पार्टी गठबंधन को लेकर और कोई निर्णय लेती है तो वह उसे स्वीकारेंगे.

क्या एनडीए में सबकुछ ठीक

मांझी के इस बयान से एनडीए गठबंधन में एकजुटता को लेकर भी सवाल अब उठ रहा है. एक बड़ा मैसेज जा रहा है कि राज्यसभा सीट को लेकर एनडीए में सब कुछ सही नहीं है.

बांग्लादेश पर क्या बोले?

दूसरी ओर जीतन राम मांझी ने बांग्लादेश में उत्पन्न हालात को लेकर कहा है कि इसका गठन ही एक ऐतिहासिक भूल थी. बांग्लादेश भारत का ही अंग बना रहता तो वहां आज जो हालात हैं, वह उत्पन्न नहीं होते. इतिहास में लिए गए कुछ फैसलों का खामियाजा आने वाली पीढियां को भुगतना पड़ता है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *