Press "Enter" to skip to content

बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी, घने कोहरे से सावधान!

पटना: बिहार में दिसंबर की सर्दी अचानक कहर बन गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, जिससे अगले कुछ दिनों तक जनजीवन प्रभावित रहने की संभावना है. लगभग 20 जिलों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी है. यह अलर्ट 19 से 22 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा, विशेष रूप से उत्तर और पश्चिम बिहार में कोहरे की तीव्रता अधिक रहने की उम्मीद है.

इन जिलों में बढ़ता असर

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, दरभंगा, वैशाली, गया और भागलपुर जैसे जिलों में सुबह और रात के समय विजिबिलिटी बेहद कम रहने की आशंका है. कुछ इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक सिमट सकती है.

 

पटना में तापमान का उतार-चढ़ाव
राजधानी पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया जा रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि के कारण दिन भर ठिठुरन बनी रहती है. कोहरे की मोटी चादर ने धूप के दर्शन मुश्किल कर दिए हैं.

इन जिलों में कम विजिबिलिटी की चुनौती

राज्य के आधे से अधिक हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है. गया, भागलपुर और सबौर जैसे क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, जिससे ठंड का एहसास और बढ़ गया है.

क्या है कम विजिबिलिटी का कारण
पछुआ हवाओं, सतह पर उच्च नमी और हवा की कम रफ्तार ने कोहरे को घना बना दिया है. IMD के अनुसार, ये परिस्थितियां अगले कुछ दिनों तक बनी रहेंगी, जिससे सुबह के समय यातायात प्रभावित होगा.

सड़क हादसों में हो रही बढ़ोतरी

घने कोहरे के कारण सड़क सुरक्षा बड़ी चुनौती बन गई है. गोपालगंज, बक्सर और कई जिलों में कोहरे से विजिबिलिटी कम होने के चलते कई वाहन टकराए हैं, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं.

क्या है प्रशासन की तैयारी

जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. जरूरत पड़ने पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है. पिछले साल की तुलना में इस बार ठंड अधिक तीव्र होने की संभावना जताई गई है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *