Press "Enter" to skip to content

ठुमके-अदाओं से श’राबबंदी को ठेंगा! नशे में टल्ली 5 आरकेस्ट्रा गर्ल गि’रफ्तार; बंगाल आई थीं बिहार

लखीसराय : पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में इस कानून को ठेंगा दिखाया जा रहा है। उत्पाद विभाग और पुलिस टीम ने लखीसराय में पांच आर्केस्ट्रा डांसर को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है।

पकड़ी गईं लड़कियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लोगों का कहना है कि पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद लखीसराय जिले में शराब का अवैध कारोबार लगातार जारी है। पुलिस प्रशासन और उत्पाद विभाग शराब की बिक्री, आपूर्ति और सेवन पर पूरी तरह रोक नहीं लगा पा रही है।

बताया जा रहा है कि ये सभी युवतियां बंगाल से आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में लखीसराय आई थीं। पुलिस को सूचना मिली थी कि बंगाल से पांच लड़कियां डांस के लिए आई हैं और उसके साथ बुकिंग करने वाले लोगों के द्वारा गलत करने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करते हुए ऑर्गनाइजर की ओर से थाना को सूचना दी गई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और मौके से आठ लोगों को पकड़ा। पुलिस ने पांचों युवतियों को भी हिरासत में लिया और सभी को उत्पाद थाना ले जाया गया। जहां मेडिकल जांच के दौरान शराब सेवन की पुष्टि हुई।

छापेमारी के दौरान सभी युवतियां शराब के नशे में पाई गईं। अल्कोहल रिपोर्ट के आधार पर उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। कवैया थाना अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने पंजाबी मोहल्ला और पचना रोड क्षेत्र में छापेमारी की।

लोग पूछ रहे हैं कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद बंगाल से आई युवतियों को शहर में शराब आखिर कहां और कैसे उपलब्ध हो गई। क्या इसके पीछे संगठित शराब तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है, या स्थानीय स्तर पर अवैध शराब का खेल खुलेआम चल रहा है। पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है। थानेदार ने कहा कि शराब के धंधेबाज का पता लगाया जा रहा है। उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *