Press "Enter" to skip to content

किशनगंज में महिला कॉन्स्टेबल का फं’दे से लटका मिला श’व, जांच में जुटी पुलिस

किशनगंज : किशनगंज शहर के डुमरिया भट्ट इलाके में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला कॉन्स्टेबल का शव उनके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है, जो नालंदा जिले के इस्लामपुर की रहने वाली थीं।

प्रियंका 2018 बैच की कॉन्स्टेबल थीं और किशनगंज में रिजर्व होमगार्ड में पदस्थापित थीं। करीब तीन महीने पहले ही उनकी ड्यूटी किशनगंज में लगी थी।

जानकारी के अनुसार प्रियंका सुबह नियमित रूप से ड्यूटी पर गई थीं। ड्यूटी से लौटने के बाद उन्होंने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम तक कमरे का दरवाजा न खुलने और कोई हलचल न होने पर मकान मालिक को शक हुआ। खिड़की से झांकने पर उन्होंने प्रियंका को पंखे से लटका देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल कमरे को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि किसी तरह के साक्ष्य की जांच हो सके।

स्थानीय लोगों के अनुसार प्रियंका शादीशुदा थीं और हाल ही में पति के साथ उनके संबंधों में विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस ने कहा है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले विस्तृत जांच की जाएगी। पुलिस प्रियंका के परिजनों और सहकर्मियों से भी पूछताछ कर रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *