मुजफ्फरपुर: 33 वीं अखिल भारतीय चतुर्भुज मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में आज खेले गए मैच में इलेवन स्टार एथलेटिक क्लब जबलपुर ने स्पोर्टिंग क्लब चक्रधरपुर को एक के मुकाबले चार गोलों से पराजित कर दिया। आज स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में 33 वीं अखिल भारतीय चतुर्भुज मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का छठा मैच 11 स्टार एथलेटिक क्लब जबलपुर एवं स्पोर्टिंग क्लब चक्रधरपुर के बीच खेला गया। 

जहां मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि अश्वनी खत्री अध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ ने , नंदकिशोर आर्य टूर्नामेंट अध्यक्ष,डॉक्टर , राणा कर्मकार टूर्नामेंट सचिव , राजेश कुमार टूर्नामेंट उपाध्यक्ष, सुधीर कुमार सिंह, अशोक कुमार सिन्हा , असगर हुसैन, सुरेश महतो एवं अन्य खेल प्रेमियों के उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।


मैच में दोनों ही टीम ने काफी तेज एवं आक्रामक खेल का प्रदर्शन किए लेकिन खेल के 26 वें मिनट में इलेवन स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर के जर्सी नंबर 12 सूरज के द्वारा अपनी टीम के लिए गोलकर टीम को एक शून्य की बढ़त दिलाया। वहीं मध्यांतर में 11 स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर शून्य के मुकाबले एक गोल से आगे थी।


मध्यांतर के पश्चात दोनों ही टीमों के द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध गोल करने का काफी प्रयास किया गया लेकिन सफलता इलेवन स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर के जर्सी नंबर 12 सूरज कुमार के द्वारा खेल के 71 में मिनट में अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया गया उसके उपरांत चक्रधरपुर के टीम के जर्सी नंबर 14 अर्जुन के द्वारा अपनी टीम के लिए खेल के 75 मिनट में एक गोल कर स्कोर एक के मुकाबले दो गोल कर दिया गया।



इसके पश्चात 11 स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर के जर्सी नंबर 11 अक्षय के द्वारा खेल के 78 में मिनट एवं जर्सी नंबर 9 विजेंद्र के द्वारा खेल के 79वें मिनट में अपनी टीम के लिए गोल किया गया जिससे बढ़त एक के मुकाबले चार गोल हो गया।खेल के समाप्ति पश्चात 11 स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर ने स्पोर्टिंग क्लब चक्रधरपुर को एक के मुकाबले चार गोलों से पराजित कर दिया। लेकिन आज का मैच जीत कर भी 11 स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर टूर्नामेंट से बाहर हो गई क्योंकि 11 स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर और यूथ एकेडमी बीरगंज के बराबर पॉइंट हो जाने के कारण गोल एवरेज के आधार पर बीरगंज नेपाल की टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई जहां दिनांक 11दिसंबर को उसका मुकाबला हावड़ा यूनियन क्लब कोलकाता से होगा।
आज के मुख्य अतिथि के द्वारा इलेवन स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर के जर्सी नंबर 12 सूरज को आज के मैच में बेस्ट 22 के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। आज के मैच में निर्णायक के रूप में राहुल कुमार एवं सहायक निर्णायक के रूप में मनीष कुमार एवं अलीमुद्दीन तथा चौथे निर्णायक के रूप में इरशाद मलिक ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई।



टूर्नामेंट सचिव राणा कर्मकार ने बताया कि दिनांक 11 दिसंबर 25 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में एक बजे दिन से टूर्नामेंट का फाइनल मैच हावड़ा यूनियन क्लब कोलकाता एवं यूथ अकादमी क्लब बीरगंज (नेपाल) के बीच खेला जाएगा












Be First to Comment