Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में होटल इंडस्ट्री को हिलाने आ रहा HOTEL LB–IMPERIA, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखी ग्रैंड तैयारी….

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के क़ल्याणी चौक स्थित आर.डी. कॉम्प्लेक्स में बनने वाला HOTEL IB – IMPERIA BANQUET शहर में हॉस्पिटैलिटी का नया माइलस्टोन साबित होने जा रहा है। होटल का भव्य उद्घाटन 10 दिसंबर 2025 को शाम 4 बजे आयोजित होगा।

इसी क्रम में आज होटल प्रबंधन की ओर से एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित की गई, जिसमें होटल के एमडी अशिष प्रसाद सिंह ने मीडिया को होटल की तैयारियों और विशेष सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

होटल एमडी ने बताया कि होटल को आधुनिक सुविधाओं, प्रीमियम इंटरियर और हाई-क्लास हॉस्पिटैलिटी के साथ तैयार किया गया है। स्मार्टली बिल्ट रूम्स, हाई-स्टैंडर्ड रेस्टोरेंट, जिम, स्पोर्ट्स क्लब, सैलून जैसी कई सुविधाएँ होटल को शहर के अन्य होटलों से बिल्कुल अलग बनाती हैं।

होटल का विशेष आकर्षण Imperia Banquet है, जिसे “बेस्ट इन क्लास” कैटेगरी में तैयार किया गया है, जहाँ बड़े स्तर के आयोजन आसानी से सम्पन्न किए जा सकेंगे।

उद्घाटन समारोह में भजन–संगीत एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। यह पूरा कार्यक्रम होटल के संस्थापक स्वर्गीय लालन प्रसाद सिंह की स्मृति को समर्पित किया गया है। बेहतर लोकेशन और पर्याप्त पार्किंग की सुविधा के कारण HOTEL IB मुजफ्फरपुर के लिए एक नया प्रीमियम ठिकाना बनने की ओर अग्रसर है।

इसके साथ ही एमडी ने सभी शहरवासियों, मेहमानों और शुभचिंतकों को उद्घाटन समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का निमंत्रण दिया है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *