Press "Enter" to skip to content

6 दिन की बीवी पहुंची थाने; लव मैरिज कर प्रेमी हुआ फरार, प्यार में बड़ा कां’ड

अररिया : अररिया जिले के कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के एक गांव में लव,सेक्स और धोखा देने का मामला सामने आया है। एक युवक ने युवती को पहले प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद बहला फुसला कर ले भागा।

छह दिनों तक पत्नी की तरह रखा और लड़की को उनके घर पर लाकर छोड़ जल्द शादी करने की बात कह कर चला गया। इंतजार में दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी शादी नहीं करने से परेशान युवती ने युवक सहित उनके परिवार के 9 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

युवती ने बताया कि फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मटियारी वार्ड संख्या एक निवासी आनन्द कुमार पिता राम कृष्ण मंडल जुलाई 2025 में उनके गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। शादी के दौरान बातचीत में उसने प्रेम का इजहार करते हुए शादी करने का प्रस्ताव दिया। धीरे धीरे प्रेम परवान चढ़ने लगा। 30 जुलाई को आनन्द कुमार शादी करने के नियत से बहला फुसला कर अपने साथ कटिहार लेते गया। वहां पर छह दिनों तक उनके साथ पति पत्नी की तरह रहे।

इस बीच जानकारी मिलने पर आनन्द कुमार के पिता रामकृष्ण मंडल, मां चंदन देवी के अलावा अन्य परिजन के साथ मेरे गांव आया। यहां पर मेरे पिता को आश्वस्त करते हुए कहा कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं जल्द ही इन लोगों का शादी करा देंगे। तब तक कुछ दिन यहां रहेगी। लेकिन दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद शादी की सूचना नहीं मिले पर मेरे पिता अपने कुछ रिश्तेदार के साथ उनके घर मटियारी पहुंचे।

लड़के के पिता से जैसे ही शादी की बात की तो वे लोग आक्रोशित होकर बोलने लगे की आनन्द की शादी वहां नहीं होने देंगे। इसके साथ ही उन लोग ने लाठी डंडा लेकर एकजूट होकर मारपीट पर उतारू हो गए। किसी तरह वे लोग जान बचा कर भाग गए। इधर थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *