मुजफ्फरपुर: 33वीं अखिल भारतीय चतुर्भुज राम मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए मैच के दौरान यूथ अकादमी बीरगंज फुटबॉल क्लब ने इलेवन स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर को शून्य के मुकाबले तीन गोलों से पराजित कर दिया।

बता दें कि 5 दिसंबर को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में 33 वीं अखिल भारतीय चतुर्भुज राम मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा मैच यूथ एकेडमी बीरगंज एवं इलेवन स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर के बीच खेला गया।


इस मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र प्रसाद जिला खेल पदाधिकारी मुजफ्फरपुर एवं सुनील कुमार पूर्व साईं फुटबॉल कोच ने नंदकिशोर आर्य ,डॉक्टर फिरोजुद्दीन फैज, शैलेंद्र कुमार, राणा कर्मकार, त्रिलोकी प्रसाद रामबाबू चौधरी, अशोक कुमार सिन्हा ,

हरनाम सिंह ,विजय कुमार, राज भूषण श्रीवास्तव, अलीमुद्दीन इरशाद मलिक कुमोद नारायण सिंह विनोद कुमार चौधरी, नजीर हुसैन एवं अन्य खेल प्रेमियों के उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।


इस मैच में स्वर्गीय चतुर्भुज राम के सबसे छोटे पुत्र हृदय नारायण जी(उम्र 82 वर्ष) ने इस उम्र में अपनी उपस्थिति एवं सक्रियता द्वारा शायरी एवं भगवान शंकर का स्त्रोत सुना कर लोगों का मन मोह लिया एवं शानदार मैच के साक्षी रहे। जहां मैच में दोनों ही टीम में काफी तेज एवं आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया लेकिन खेल के 14 मिनट में यूथ अकादमी बीरगंज की टीम के जर्सी नंबर 8 संदीप यादव के द्वारा अपनी टीम के लिए गोलकर टीम को एक शून्य की बढ़त दिला दिए।

मध्यांतर तक यूथ एकेडमी बीरगंज की टीम एक शून्य से आगे थी। मध्यांतर के पश्चात खेल के 50 में मिनट के यूथ अकैडमी बीरगंज के जर्सी नंबर 14 सुजान दंगल ने अपने टीम के लिए गोल किया एवं खेल के 84 मिनट में जर्सी नंबर 23 कुशल विश्वकर्मा ने एक गोल और कर बढ़त तीन शून्य का कर दिए।


खेल की समाप्ति तक जमालपुर की टीम कोई गल नहीं कर सके खेल के समाप्ति पश्चात यूथ। एकेडमी बीरगंज ने इलेवन स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर को शून्य के मुकाबले तीन गोलों से पराजित कर पूर्ण अंक अर्जित किए।
जिसके बाद हृदय नारायण द्वारा यूथ एकेडमी बीरगंज के जर्सी नंबर 14 सुजान डोंगल को आज के मैच में बेस्ट 22 का पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। निर्णायक के रूप में मनीष कुमार सहायक निर्णायक के रूप में राहुल कुमार एवं अमोद कुमार तथा चौथे निर्णायक के रूप में समीम उल हक उर्फ पप्पन सभी बिहार रेफरी ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई।
टूर्नामेंट सचिव राणा कर्मकार के द्वारा बताया गया कि 33वीं अखिल भारतीय चतुर्भुज मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 4 दिसंबर 25 से शुरू हुआ है और जो 11 दिसंबर 25 तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में यूथ एकेडमी बीरगंज,हावड़ा यूनियन क्लब कोलकाता, इलेवन स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर एवं स्पोर्टिंग क्लब चक्रधरपुर की टीम भाग ले रही है।












Be First to Comment