Press "Enter" to skip to content

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान माइक खराब, विधानसभा अध्यक्ष ने दिया 24 घंटे में एक्शन का निर्देश

पटना: बिहार विधानसभा में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण के दौरान माइक खराब होने के कारण आधे समय तक उनकी आवाज सुनाई ही नहीं दी. इसको लेकर विपक्ष के तरफ से काफी हंगामा भी हुआ. बाद में आवाज सुनाई भी दी तो बहुत धीमी थी. बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष प्रेम कुमार ने इस घटना को गंभीरता से लेकर प्रभारी सचिव के साथ बैठक की और बैठक में 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

विधानसभा अध्यक्ष ने दिया कार्रवाई का निर्देश

बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान माईक में उत्पन्न व्यवधान पर सख्त रूख अपनाते हुए प्रभारी सचिव बिहार विधान सभा एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. विधानसभा अध्यक्ष ने प्रभारी सचिव, बिहार विधान सभा को यह निदेश दिया कि इस व्यवधान के लिए जो भी दोषी हों उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.

BIHAR ASSEMBLY WINTER SESSION

विधानसभा अध्यक्ष आज करेंगे बैठक

प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि भवन निर्माण विभाग द्वारा अधिष्ठापित ऑडियो पैनल में हुई गड़बड़ी से यह व्यवधान उत्पन्न हुआ है. विधानसभा अध्यक्ष आज गुरुवार 4 दिसंबर को 03:00 बजे अपराह्न में भवन निर्माण विभाग के सचिव एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ इस संबंध में एक बैठक करेंगे. उन्होंने इस बैठक के आयोजन का निदेश प्रभारी सचिव, बिहार विधान सभा को दिया. साथ ही, उन्होंने भवन निर्माण विभाग को 24 घंटे के अंदर जांच कर जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने संबंधी पत्र भेजने के लिए प्रभारी सचिव, बिहार विधान सभा को निदेशित किया.

माइक के कारण हुई किरकिरी

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने अभिभाषण में चुनाव से लेकर सरकार की ओर से किये जा रहे विकास काम के बारे में चर्चा की. राज्यपाल ने कहा जनता ने विकास के एजेंडा को स्वीकार करते हुए सरकार का व्यापक समर्थन किया है. इस चुनाव में बिहार के लोगों ने विशेष कर महिलाओं ने अभूतपूर्व मतदान किया है. राज्यपाल ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को नई सरकार बनने के बाद राज्य में कानून का राज है और लगातार विकास का काम हो रहा है. वहीं अब किसी तरह का डर या भय का माहौल नहीं है, प्रेम, भाईचारे और शांति का माहौल है.

 

लगातार मिल रही केंद्र सरकार से मदद

राज्यपाल ने कहा केंद्र सरकार से बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं बाढ़ नियंत्रण के लिए 2024 के बजट में बड़ी राशि देने की घोषणा की गई. वहीं 2025 के बजट में भी एयरपोर्ट, मखाना बोर्ड और पश्चिमी कोसी नहर के लिए विशेष वित्तीय सहायता की घोषणा की गई है. इसके लिए लगातार केंद्र सरकार से मदद मिल रही है.

एक करोड़ नौकरी रोजगार का वादा

उधर आगे राज्यपाल ने कहा कि नौकरी रोजगार में भी 2020 में जो वादा किया गया था उससे अधिक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 40 लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है. इस बार एक करोड़ नौकरी रोजगार का वादा किया गया है जिस पर तेजी से कम हो रहा है. राज्यपाल ने बिहार सरकार की कानून व्यवस्था से लेकर विकास तक की चर्चा की लेकिन माइक खराब होने के कारण सरकार की किरकिरी हो गई, अब उस पर विधानसभा अध्यक्ष एक्शन में दिख रहे हैं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *