भागलपुर: बिहार के भागलपुर में असामाजिक तत्वों ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जिसे पुलिस ने पूरी मुस्तैदी से नाकाम कर दिया है। इलाके में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कैंप कर रहे हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। इलाके में घटना को लेकर तनाव है पर स्थिति नियंत्रण में है। शांति समिति की बैठक बुलाई गई है।

मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर मोड़ स्थित एक धार्मिक स्थल पर रविवार की रात बजरंगबली की प्रतिमा को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। असामाजिक तत्वों ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है जिसे स्थानीय पुलिस प्रशासन ने समय पर पहुंचकर उन लोगों के मंसूबे को नाकामयाब कर दिया। पुलिस प्रशासन ने इलाके में शांति बहाल करने का काम किया है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को सोमवार सुबह हुई तब जाकर स्थानीय पुलिस टीम भी पहुंची। कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश में थे। सड़क जाम करने लगे थे। जिन्हें पुलिस ने हटा दिया।
मामले की सूचना पर एसपी सीटी शुभांक मिश्रा, डीएसपी 2 राकेश कुमार, थानाध्यक्ष सफदर अली, सीओ रजनीश कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे। इसके बाद मामला शांत हुआ। मामले पर एसपी सीटी ने बताया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटाकर पूजा स्थल मंदिर में नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराया गया है। लोगों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया है। सामाजिक सौहार्द को जिन लोगों ने बिगाड़ने की कोशिश की है। उसे चिन्हित करने के लिए थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। सामाजिक लोगों का भी मौके पर प्रशासन को सहयोग मिला है।

जानकारी मिल रही है कि मंदिर के पास की जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। सिटी एसपी ने कहा कि उस संदर्भ को भी ध्यान में रखा जा रहा है। किसी को भी सामाजिक तानाबाना बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। नहीं मानेंगे तो पुलिस सख्ती से निपटेगी।










Be First to Comment