Press "Enter" to skip to content

राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका बास्केटबॉल चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर जिला टीम ने चैम्पियन ट्रॉफी पर जमाया कब्ज़ा

मुजफ्फरपुर : पटना में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका बास्केटबॉल चैंपियनशिप में अंडर 19 बालिका वर्ग के फाइनल में मुजफ्फरपुर जिला टीम ने पटना को 17 – 15 से पराजित कर चैम्पियन ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया है।

वहीं अंडर 14 बालिका वर्ग के फाइनल में गया जी के साथ खेले गए संघर्षपूर्ण मैच में 16 – 15 से पराजित होकर उपविजेता बनी। इस उपलब्धि के लिए जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार, मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष आमोद कुमार दत्त, सचिव अखिलेश कुमार ‘मणि’ संयुक्त सचिव विनय शंकर एवं संघ के सभी सदस्यों और खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दी।

मुजफ्फरपुर बास्केटबॉल टीम के प्रशिक्षक विनय चिकू , शम्स तबरेज खान और रणप्रताप जयसवाल के कठीन परिश्रम से प्राप्त उपलब्धि के संघ के सभी सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *