Press "Enter" to skip to content

26वीं जिला इंटर स्कूल कम ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में संत ज़ेवियर इंटरनेशनल स्कूल ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के संत ज़ेवियर इंटरनेशनल स्कूल ने एल.एस. कॉलेज स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित 26वीं मुज़फ्फरपुर जिला इंटर-स्कूल–कम–ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

जिसमें प्रिया कुमारी ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता। वहीं वैभव भारद्वाज, वेद प्रकाश, प्रियांशु कुमार और मुन्ना कुमार की टीम ने रिले रेस में कांस्य पदक हासिल किया। साथ ही प्रियांशु कुमार ने 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक पर अपना कब्ज़ा जमाया।


इस दौरान प्राचार्या अलका झा एवं प्रशासक  राकेश त्रिवेदी ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा खेल शिक्षक– अभिषेक, सूरज एवं मनीषा के योगदान की सराहना की।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *