Press "Enter" to skip to content

PM मोदी और अमित शाह के अलावा 16 राज्यों के CM शपथ ग्रहण में होंगे शामिल, नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण

पटना : पटना के गांधी मैदान में 20 नवंबर को होने वाले एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार शाम स्थल पर पहुंचकर पूरे आयोजन स्थलों का विस्तृत जायजा लिया. प्रशासन से लेकर एनडीए के शीर्ष नेताओं तक, सभी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. माना जा रहा है कि 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नीतीश कुमार इस समारोह को ऐतिहासिक बनाना चाहते हैं.

PM मोदी भी रहेंगे मौजूद

समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष व केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समारोह में भाग लेंगे.

16 राज्यों के CM होंगे शामिल

इसके साथ ही देश के 16 राज्यों के मुख्यमंत्री भी इसमें शामिल होंगे. जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आन्ध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्र बाबू नायडू, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस, उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र गाई पटेल, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा, अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खाडु, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहास मणिपुर के मुख्यमंत्री एन विरेन सिंह शामिल हैं.

Nitish Kumar

सीएम नीतीश ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार शाम गांधी मैदान पहुंचे और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर कोई चूक नहीं होनी चाहिए. मौके पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, बिहार के डीजीपी विनय कुमार सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद थे. नीतीश कुमार ने मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, आगंतुकों के प्रवेश मार्ग, वीआईपी बैठने की व्यवस्था और तकनीकी सेटअप की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के साथ जरूरी दिशा निर्देश दिए.

एनडीए के वरिष्ठ नेताओं की रही उपस्थिति

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े, सांसद रवि शंकर प्रसाद, मंत्री नितिन नवीन समेत एनडीए के कई शीर्ष नेता भी मौजूद रहे. नेताओं की मौजूदगी यह दिखाती है कि शपथ ग्रहण समारोह को एनडीए एक बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में प्रस्तुत करना चाहता है. भाजपा और जदयू के साथ सभी घटक दल के समन्वय से तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है.

भव्य होगा शपथ ग्रहण समारोह

नितिन नवीन ने कहा कि जनता ने इस बार एनडीए को भव्य जनादेश दिया है, इसलिए शपथ ग्रहण समारोह भी उसी स्तर का होगा. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री समेत दर्जनों राष्ट्र स्तरीय नेता शामिल होंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसमें किसी तरह का संशय नहीं है. समारोह का समय भी जल्द आधिकारिक रूप से घोषित किया जाएगा, लेकिन निर्धारित तिथि 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे के बाद ही शपथ ग्रहण होगा.

विशाल पंडाल में विशेष तैयारियां

शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान में लगभग 3 लाख लोगों की क्षमता वाला विशाल जर्मन हैंगर वाला पंडाल तैयार किया जा रहा है. आयोजन स्थल पर 30 हजार कुर्सियां और 1500 सोफे लगाए गए हैं. इसके अलावा मुख्य मंच को विशेष रूप से सजाया जा रहा है ताकि कार्यक्रम का स्वरूप भव्य और ऐतिहासिक दिखाई दे. मुख्यमंत्री को सजाने के लिए कर्नाटक से फूल मंगाए गए हैं. प्रशासन की विभिन्न टीमें मंच पर माइक की व्यवस्था के साथ-साथ साउंड सिस्टम और लाइट सिस्टम के साथ-साथ सुरक्षा प्रबंधन पर नजर रखे हुए हैं.

सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर प्रशासन सतर्क

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री और कई अन्य वीवीआईपी के शामिल होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन बेहद चौकस है. सभी प्रवेश द्वारों पर विशेष चेकिंग व्यवस्था की तैयारी की जा रही है. जिला प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मैदान में तैनात की जाएंगी. अधिकारियों ने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम और एंबुलेंस भी तैनात रहेंगी.

ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटा प्रशासन 

गांधी मैदान का माहौल पूरी तरह चुनावी जीत और नई सरकार के गठन के उत्सव में रंगा हुआ दिख रहा है. विशाल पंडाल, सुंदर सजावट और सख्त सुरक्षा इंतजाम इस बात का इशारा कर रहे हैं कि नीतीश कुमार इस शपथ ग्रहण को ऐतिहासिक बनाना चाहते हैं. प्रशासन के अधिकारी लगातार मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं और हर छोटे-बड़े कार्य की प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *