Press "Enter" to skip to content

मां के नक्शे-कदम पर बेटी की एंट्री, गायघाट सीट से पहली बार जीती कोमल सिंह, शुरू की राजनीतिक पारी

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर की चर्चित गायघाट विधानसभा सीट इस बार चुनावी हलचल का केंद्र बनी रही। यह वही सीट है जहाँ से वर्ष 2010 में लोजपा नेता बिना देवी ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत विधायक बनकर की थी। अब उसी सीट से उनकी बेटी कोमल सिंह ने भी जीत हासिल कर राजनीति में कदम रख दिया है।

वर्तमान में वैशाली से लोजपा सांसद बिना  देवी ने 2010 में गायघाट सीट पर जीत दर्ज कर अपनी पहचान बनाई थी। अब उनकी पुत्री कोमल सिंह, जो जदयू एमएलसी दिनेश सिंह की बेटी भी हैं, ने उसी गायघाट सीट से अपनी पहली जीत हासिल की है।

कोमल सिंह को ही चिराग पासवान ने गायघाट से क्यों बनाया प्रत्याशी? पिता हैं  जदयू से एमएलसी, मां वैशाली से सांसद | Chirag Paswan gave ticket to Komal  Singh from Gayghat ...

कोमल सिंह ने पहली बार 2020 में लोजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा।हार के बावजूद वे क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहीं, जनता से जुड़ीं और संगठन के साथ तालमेल मजबूत किया।2025 के विधानसभा चुनाव में वे जदयू उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरीं और इस बार उन्होंने राजद के मौजूदा विधायक निरंजन राय को 23,417 वोटों के भारी अंतर से हराकर जीत दर्ज की।

चुनावी प्रचार के दौरान जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गायघाट में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे, तो मंच पर मौजूद कोमल सिंह के भाषण से वे विशेष रूप से प्रभावित हुए।सीएम ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि बच्ची बहुत अच्छा बोलती है, आगे चलकर बहुत अच्छा काम करेगी।जनता ने भी इस भरोसे पर मुहर लगाते हुए उन्हें विधानसभा भेज दिया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *