Press "Enter" to skip to content

RJD ना आ जाए, डर से हमारे वोट NDA में शिफ्ट हुए; सूपड़ा साफ होने पर जन सुराज ने दी सफाई

बिहार के चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। दूसरी तरफ एनडीए प्रचंड बहुमत मिला। पार्टी को कम से कम 15 प्रतिशत वोट का अनुमान था पर मिले मात्र 4 प्रतिशत। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने इसका कारण बताया है। जन सुराज पार्टी बिहार चुनाव में मिली करारी हार की समीक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि जन सुराज इन नतीजों के बावजूद अपने मुद्दों के साथ अनवरत चलता रहेगा।

BJP के पूर्व नेता उदय सिंह को PK ने बनाया जनसुराज का राष्ट्रीय अध्यक्ष, दो  बार रह चुके हैं पूर्णिया से MP - Former bjp mp uday singh appointed first  president of

पटना में जन सुराज पार्टी ने चुनाव परिणामों पर पार्टी का पक्ष बताने के लिए शुक्रवार को प्रेस वार्ता बुलाई। मीडिया को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि जन सुराज पार्टी चुनाव के नतीजों से हताश नहीं है बल्कि जनहित के सवालों को लेकर जनता के साथ खड़ी है। तीन सालों की मेहनत के बाद एक भी सीट नहीं मिलने का कारण यह रहा कि बिहार के लोग राजद की सत्ता में वापसी की संभावना से डर गए थे।

उदय सिंह कहा कि जनता ने हमे स्वीकार किया पर वोट नहीं मिले। यह हमारा अपने आप से भी सवाल है। वजह यह दिख रही है कि राजद सत्ता में नहीं आ जाए इस डर से जन सुराज पार्टी के वोट एनडीए के साथ चले गए। पार्टी खुद इस पर विचार कर रही है कि ऐसा परिणाम कैसे आया। वोट शिफ्टिंग का मुख्य कारण यह है कि राजद को लोग नहीं आने पाएं इस लिए अंतिम समय में हमारे वोटों की शिफ्टिंग एनडीए की ओर हो गई। उदय सिंह ने कहा कि लोगों को कांग्रेस से उतना डर नहीं है जितना लालू यादव या राजद से है। पर राजद को रोकने के लिए वोटिंग हुई और इसका फायदा एनडीए को मिल गया। लोगों ने सोचा कि जन सुराज को वोट देने से राजद के आने की संभावना बढ़ जाएगी। इसलिए एनडीए को चुना।

उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी जमीन पर काम करती है। 15 प्रतिशत वोट तो मिलना ही था। पर ऐसा कैसे हुआ इस पर पार्टी विचार कर रही है। बिहार को बदलना है, इस मुद्दे पर हम कायम रहेंगे। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में एडीए ने उन मुद्दों को उठाया जिन्हें जन सुराज ने सेट किया था। हमने 2000 सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वादा किया तब जाकर नीतीश कुमार ने इसे बढ़ाकर 1100 किया। रोजगार और पलायन का मामला हम शुरू से ही उठा रहे हैं। उसके बाद खुद प्रधानमंत्री भी पलायन रोकने की बात करने लगे। लेकिन अब हमारी मांग है कि जो वादे एनडीए ने किया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *