Press "Enter" to skip to content

गरीबनाथ मंदिर के पुजारियों के बीच मा’रपीट, घटना से मुख्य पुजारी आहत

मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार के सुप्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में सोमवार को पुजारियों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई. मंदिर परिसर में हुई यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई.

गरीबनाथ धाम के पुजारियों में मारपीट

फुटेज में साफ दिख रहा है कि मंदिर के कुछ पुजारी आपस में भिड़ते हैं और धक्का-मुक्की तथा मारपीट होने लगती है. घटना के समय मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं व अन्य पुजारियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला.

मंदिर के मुख्य पुजारी घटना से आहत 

विवाद के बाद मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने कहा कि ऐसी घटना से मंदिर की मर्यादा आहत हुई है. उन्होंने नाराज़गी जताते हुए कहा- ”मैं इस विवाद से बहुत दुखी हूं. मैं पद से इस्तीफा देने पर विचार कर रहा हूं.”

पुजारी संतोष पाठक पर मनमानी का आरोप

वहीं, पुजारी पंडित अभिषेक पाठक ने आरोप लगाया कि मंदिर में मनमानी और मारपीट की घटनाएं लगातार होती हैं. उन्होंने कहा कि इसी शिकायत को लेकर वह प्रधान पुजारी से बात कर रहे थे, तभी विवाद बढ़ गया और उनके साथ मारपीट की गई.

पुजारी अभिषेक पाठक पर संतोष पाठक ने उठाए सवाल

इसके उलट पुजारी पंडित संतोष पाठक का कहना है कि अभिषेक पाठक ही मंदिर में मनमानी करते हैं और बार-बार विवाद उत्पन्न करते हैं. उन्होंने कहा- ”अभिषेक पाठक मंदिर के नियमों का पालन नहीं करते. कई बार शिकायत की गई, लेकिन वह उलझ जाते हैं और आज उन्होंने मारपीट शुरू कर दी.”

मंदिर प्रबंधन समिति के पास पहुंचा मामला 

घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर अफरातफरी का माहौल रहा. मामला अब मंदिर प्रबंधन समिति के पास पहुंच गया है, जहां आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा.

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *