Press "Enter" to skip to content

वन्दे मातरम् गीत के 150वें वर्षगांठ पर होली मिशन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर: जिला प्रशासन के आदेश के आलोक में वन्दे मातरम् गीत के 150वें वर्षगांठ पर आज होली मिशन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जहां सर्वप्रथम विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राष्ट्र गीत वन्दे मातरम् का गान किया।

इससे पहले विद्यालय के निदेशक‌ गणवन्त मल्लिक ने वन्दे मातरम् का अर्थ, इसकी विशेषता, इसके इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी महत्ता से विद्यार्थियों को अवगत करवाया।

वन्दे मातरम् गीत को विद्यालय के संगीत शिक्षक सुनील कुमार झा के नेतृत्व में जाह्नवी, अराध्या, जिया, विधि, श्रेया, शिखा, चांदनी, और ओजस्वी ने विद्यार्थियों को समूह गान करवाया।

इस अवसर पर विद्यालय के अन्य निदेशक सत्यप्रकाश और रमेश ठाकुर भी उपस्थित रहें।

Share This Article
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *