Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर : पहले चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, डीएम व एसएसपी ने की ब्रीफिंग

मुजफ्फरपुर: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से एक दिन पहले मुजफ्फरपुर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को पूरे जिले में बनाए गए तीन डिस्पैच केंद्रों – एमआईटी कॉलेज, आरडीएस कॉलेज और जिला स्कूल – से सभी पोलिंग पार्टियां EVM, VVPAT और अन्य चुनाव सामग्री लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं।

बता दें कि जिले की 11 विधानसभा सीटों पर कल मतदान होना है। रवाना होने से पहले मतदान कर्मियों का मिलान, सामग्री वितरण, वाहन टैगिंग से लेकर स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था तक का विस्तार से निरीक्षण किया गया।

डीएम ने दी महत्वपूर्ण ब्रीफिंग

वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी सुब्रत सेन ने पोलिंग पार्टियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनाव ड्यूटी में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी टीमें समय पर अपने बूथ पर पहुंचें और आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: एसएसपी

साथ ही एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। अर्धसैनिक बल, बिहार पुलिस, होमगार्ड, बीएमपी, बीएसएपी और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई है ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। कल जिले भर में सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *