Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में सड़कों और नालों की बदहाली पर वरिष्ठ नागरिक ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

मुजफ्फरपुर नगर निगम क्षेत्र में सड़कों और नालों की बदहाली को लेकर नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ नागरिक महेश प्रसाद सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

अपने पत्र में श्री सिन्हा ने लिखा है कि 22 सितम्बर से कलश स्थापना के साथ नवरात्र शुरू हो जाएगा, लेकिन नगर निगम क्षेत्र की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे, जर्जर हालत और खुले नाले के कारण श्रद्धालुओं को पूजा पंडालों और मंदिरों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि नगर निगम के लगभग सभी वार्डों में नाले खुले पड़े हैं, स्लैब टूटे हुए हैं और कई स्थानों पर सड़कें इतनी खराब हो चुकी हैं कि दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। श्री सिन्हा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे स्वयं इस मामले में निर्णय लेते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई का आदेश दें।नगरवासियों का कहना है कि अगर नवरात्र से पहले सड़क और नाले की मरम्मत नहीं हुई तो श्रद्धालुओं को असुविधा होगी और हादसों की संभावना भी बनी रहेगी।

Share This Article
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *