Press "Enter" to skip to content

बिहार के कई जिलों में कोहरा, दोपहर में धूप पर पछुआ हवा सताएगी; मौसम का हाल

बिहार में सुबह और रात के वक्त लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। दोपहर के वक्त धूप खिलने की वजह से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अभी कोहरे का असर जारी रहेगा। मंगलवार की सुबह राज्य के कई जिलों में कोहरा नजर आया। मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि पछुआ हवा की वजह से अभी ठंड का असर जारी रहेगा।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, जनवरी के अंत और फरवरी महीने के शुरुआत दिनों में बिहार में कोहरे का प्रकोप नजर आएगा। हालांकि, दिन चढ़ने के बाद धूप निकलने से लोगों को राहत भी मिलेगी। पश्चिम हिमालय के क्षेत्रों में दो पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने की संभावना है।

अगले 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है जिससे ठंड बढ़ेगी। किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, शिवहर, सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण समेत कुछ अन्य जिलों मं घना कोहरा नजर आ सकता है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *