Press "Enter" to skip to content

सुबह में कोहरा और तीन दिन तक नहीं बदलेगा न्यूनतम तापमान

बिहार में लोगों को अभी घने कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मंगलवार तक उत्तर भारत के हिमालय के तराई के जिलों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रह सकता है। 27 जनवरी की सुबह बिहार में ठंड और कोहरे का असर दिखा। कई जिलों में सुबह के वक्त घना कोहरा नजर आया और सुबह के वक्त हवा भी ठंड रही।मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। एक विक्षोभ 29 जनवरी, 2025 से और दूसरा 01 फरवरी, 2025 से आ सकता है। मौसम विभाग की तरफ से यह भी जानकारी दी गई है कि उष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्टीम, समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर 120 नॉट तक की कोर हवाओं के साथ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यपात हैं।

सोमवार को मौसम के हाल की बात करें तो पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी और शिवहर जैसे जिलों में सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा। हालांकि, दिन खुलने के बाद एक बार फिर धूप खिल सकती है और लोगों को ठंड का अहसास कम होगा। यह भी बताया गया है कि रात के वक्त लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास होगा। राज्य में कुछ जगहों पर मध्यम गति के साथ पछुआ हवा चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले तीन दिनों तक बिहार के न्यूनतम तापमान में खास परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि बिहार के कई जिलों में सुबह और रात के वक्त ही हल्की ठंड का अहसास हो रहा है लेकिन दोपहर से पहले ही धूप निकलने की वजह से लोगों को राहत भी मिल रही हैै।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *