Press "Enter" to skip to content

प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर राम मंदिर पहुंचे योगी, किया दर्शन पूजन

अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर आज भव्य उत्सव शुरू हो गया है। धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। समूचा परिसर रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या राम मंंदिर पहुंच गए हैं। योगी रामलला का अभिषेक कर दर्शन पूजन कर रहे हैं।

राम मंदिर में 12.20 बजे शंखध्वनि के साथ पर्दा खुला। राम लला की महाआरती शुरू हुई।इसके पहले 10.30 बजे से अभिषेक शुरू हुआ। 11.15. बजे पूरा, श्रृंगार शुरू हुआ 12.02 तक चला। पुनः भोग प्रसाद की थाल सजाई गई। इस बीच दो बार पट बंद हुआ। पहला 12.02 बजे और 12.03 पर खुला।फिर 12.10 बजे बंद हुआ और दर्शन भी रुक गया।इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार का क्रम जारी रहा।

IMG-20241030-WA0000-1024x682-2-1.jpg (1024×682)

पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *