सूबे के कई शहर ठंड से ठिठुर रहे हैं, लेकिन रविवार से राहत के आसार हैं। पांच जनवरी से सूबे के विभिन्न शहरों के न्यूनतम तापमान में रविवार से बढ़ोतरी होगी। पटना समेत अन्य शहरों में शनिवार तक ठंड और कनकनी की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। शनिवार को पश्चिमी और दक्षिण मध्य भाग के एक या दो स्थानों पर शीत दिवस रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा, जबकि शुक्रवार को पटना सहित प्रदेश के 23 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई और 33 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।
इस सीजन में पटना का न्यूनतम तापमान पहली बार शुक्रवार को 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया। पटना का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, तापमान में कमी के बाद भी शुक्रवार को धूप निकलने के कारण लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 5.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका और सबसे गर्म शहर 25 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज रहा। वहीं जमुई, वैशाली और बांका शीत दिवस की चपेट में रहा।
पटना 9.1, गया 8.7, भागलपुर 8.3, पूर्णिया 9.3, छपरा 7.6, दरभंगा 8, डेहरी 5.5, मधुबनी 9.6, मोतिहारी 5.6, शेखपुरा 7.7, गोपालगंज 9, मधेपुरा 9.6, जमुई 6.3, बक्सर 6.8, वैशाली 8.3, औरंगाबाद 8.2, बेगूसराय 9.6, बांका 5.4, जीरादेई 6.8, पूसा 7, अगवानपुर 8.5, किशनगंज 9.5, अरवल 6, बिक्रमगंज 6.4, मुंगेर 9.4 न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा अन्य शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।
इस सीजन में पहली बार पटना का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 10 डिग्री नीचे पहुंचा। पटना का न्यूनतम तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले पटना का न्यूनतम तापमान 15 दिसंबर को 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। वही दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

पटना समेत कई शहरों का पारा 10 डिग्री से नीच लुढ़का, ठंड और कनकनी बढ़ी
More from BIHARMore posts in BIHAR »
- मुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथि’यार लहराने का वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
- मुजफ्फरपुर: लू’टकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाइक और मोबाइल के साथ तीन आरो’पी गिर’फ्तार
- सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
- RJD के 30वें स्थापना दिवस पर लालू यादव का बड़ा ऐलान! कहा- ‘हम लड़े हैं, आगे भी लड़ते रहेंगे’
- आधी रात को रोहतास के अस्पताल में डीएम की रेड, लापरवाही करने वालों को दी सख्त चेतावनी
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
- मुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथि’यार लहराने का वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
- मुजफ्फरपुर: लू’टकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाइक और मोबाइल के साथ तीन आरो’पी गिर’फ्तार
- सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
- RJD के 30वें स्थापना दिवस पर लालू यादव का बड़ा ऐलान! कहा- ‘हम लड़े हैं, आगे भी लड़ते रहेंगे’
- आधी रात को रोहतास के अस्पताल में डीएम की रेड, लापरवाही करने वालों को दी सख्त चेतावनी
More from NewsMore posts in News »

More from PATNAMore posts in PATNA »
- सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
- RJD के 30वें स्थापना दिवस पर लालू यादव का बड़ा ऐलान! कहा- ‘हम लड़े हैं, आगे भी लड़ते रहेंगे’
- आधी रात को रोहतास के अस्पताल में डीएम की रेड, लापरवाही करने वालों को दी सख्त चेतावनी
- बिहार में व्यवसायी से सीने पर क’ट्टा सटाकर लाखों की लू’ट… बाइक सवार बद’माशों ने दिया वा’रदात को अंजाम
- श्रावणी मेले में यात्रियों की बल्ले-बल्ले! हावड़ा से राजगीर-नटेसर के लिए स्पेशल ट्रेन
More from STATEMore posts in STATE »
- मुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथि’यार लहराने का वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
- मुजफ्फरपुर: लू’टकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाइक और मोबाइल के साथ तीन आरो’पी गिर’फ्तार
- सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
- RJD के 30वें स्थापना दिवस पर लालू यादव का बड़ा ऐलान! कहा- ‘हम लड़े हैं, आगे भी लड़ते रहेंगे’
- आधी रात को रोहतास के अस्पताल में डीएम की रेड, लापरवाही करने वालों को दी सख्त चेतावनी

Be First to Comment