Press "Enter" to skip to content

ISRO ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, स्पेडेक्स मिशन की लॉन्चिंग करने वाला चौथा देश बना भारत

ISRO ने अंतरिक्ष में इतिहास रच दिया है। स्पेडेक्स मिशन की लॉन्चिंग करने वाला भारत चौथा देश बन गया है। अब 7 जनवरी को बुलेट की स्पीड से तेज दो-स्पेसक्राफ्ट ISRO अंतरिक्ष में जोड़ेगा। ISRO ने सोमवार 30 दिसंबर को श्रीहरिकोटा से रात 10 बजे SpaDeX (स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट) मिशन को लॉन्च किया।

PSLV-C60 रॉकेट से दो स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी से 470 KM ऊपर डिप्लॉय किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि ISRO के Spadex मिशन की सफलता ही भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) के बनने और चंद्रयान-4 मिशन की सफलता को तय करेगा। इसी वजह से   स्पेडेक्स मिशन की लॉन्चिंग को बेहद अहम माना जा रहा है।

IMG-20241030-WA0000-1024x682-2-1.jpg (1024×682)

2 छोटे स्पेसक्राफ्ट टारगेट और चेजर इस मिशन में शामिल है। इसके अलावे एक और टेस्ट हो सकता है। सैटेलाइट से रोबोटिक आर्म निकले हैं, जो हुक के जरिए टारगेट को अपनी ओर खीचेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि यदि यह प्रयोग सफल रहा तो ISRO को ऑर्बिट छोड़कर अलग दिशा में जा रहे सैटेलाइट को वापस कक्षा में लाने की तकनीक मिल जाएगी और सर्विसिंग का ऑप्शन भी खुल जाएगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *