Press "Enter" to skip to content

मनी मेराज स्टारर फिल्म ‘वेलकम’ के लिए मुजफ्फरपुर के अभिमन्यु को सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी फिल्म निर्माता का अवार्ड

मनी मेराज स्टारर फिल्म ‘वेलकम’ के लिए मुजफ्फरपुर के अभिमन्यु कुमार को सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी फिल्म निर्माता का अवार्ड मिला है। यह सम्मान उन्हें रविवार को अयोध्या में आयोजित अयोध्या भोजपुरी सिने अवार्ड 2025 में दिया गया। इंपा के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने अभिमन्यु को पुरस्कार प्रदान किया।

इस फिल्म से उन्होंने सोशल मीडिया के स्टार मनी मेराज को बड़े पर्दे पर लॉन्च किया, जो अपने शानदार अभिनय से सबका ध्यान खींचने में सफल रहे। फिल्म की कास्ट में वन्नू डी ग्रेट, शशि यादव, प्रकाश जैश, रत्नेश बरनवाल और अभय झा जैसे उम्दा कलाकार शामिल थे। फिल्म का लेखन और निर्देशन संतोष मिश्रा ने किया है।

IMG-20241030-WA0000-1024x682-2-1.jpg (1024×682)

बता दें, कि अभिमन्यु कुमार मुजफ्फरपुर के निवासी हैं और वे अपनी फिल्मों की शूटिंग बिहार में ही करना पसंद करते हैं। उनका उद्देश्य स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करना। अभिमन्यु अबतक ‘बधाई हो, ‘नाग नागिन समेत कई हिट फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। इस अवार्ड के साथ अभिमन्यु ने न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, बल्कि बिहार के फिल्म उद्योग को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक कदम और बढ़ाया है। उनकी इस सफलता ने मुजफ्फरपुर और बिहारवासियों को गौरवान्वित किया है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *