Press "Enter" to skip to content

बिहार में यहां पराली जलाते 95 किसानों को सेटेलाइट ने पकड़ा, अब होगा यह ऐक्शन

बिहार में पराली जलाने वाले किसानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में खेतों में पराली जलाने के मामले में जिले के 95 किसानों पर कार्रवाई की कवायद विभाग की ओर से शुरू की गई है। सेटेलाइट के माध्यम से जिले के 95 किसानों को खेतों में पराली जलते हुए पकड़ा गया है। जिसके बाद पटना से जिला कार्यालय को किसानों के गांव की सूची उपलब्ध कराई गई है। जिला कृषि पदाधिकारी ने इसके बाद कृषि कर्मियों को अक्षांश और देशांतर के आधार पर पराली जलाने वाले किसानों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है।खेतों में पराली जलने वाले किसानों में सर्वाधिक संख्या मैनाटांड़, बगहा दो, नरकटियागंज, गौनाहा के किसानों की है। इन किसानों को चिन्हित कर विभाग की ओर से इनके निबंधन को निलंबित किया जाएगा। साथ ही साथ इन किसानों को अगले 3 साल तक कृषि विभाग के योजनाओं से भी वंचित रखा जाएगा। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अभय कुमार ने बताया कि अक्षांश और देशांतर के आधार पर कृषि कर्मियों की पहचान कर उसकी सूची विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश कर्मियों को दिया गया है।

उन्होंने बताया कि खेतों में पराली जलाने वाले किसानों में मैनटांड के 17, गौनाहा के 8, बगहा दो के 15, नरकटियागंज के 9,मझौलिया के 6 , बगहा एक के 8 सहित जिला के विभिन्न प्रखंडों के लगभग 95 किसानों को चिन्हित किया गया है। गौरतलब हो कि खेतों में पराली नहीं जलाने को लेकर विभाग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही साथ किसानों को इस मामले में जागरूक भी किया जा रहा है। बावजूद इसके किसान खेतों में पराली जलाने जला रहे हैं। जिसके बाद अब विभाग पराली जलने वाले किसानों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

 

 

Share This Article
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *