Press "Enter" to skip to content

इस साल की आखिरी एकादशी कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त और पारण की सही टाइमिंग

पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी कहा जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और मान्यता है कि यह सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण करने वाला है।

साल 2024 में सफला एकादशी 26 दिसंबर को मनाई जाएगी। सफला एकादशी का व्रत को करने से व्यक्ति को सफलता मिलती है और बाधाएं दूर होती हैं। विधिपूर्वक पूजा करने वाले भक्त को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस व्रत को करने वालों को लिए तिथि और शुभ मूहूर्त का काफी महत्व होता है।

  • एकादशी तिथि: 25 दिसंबर, रात 10:29 बजे से 27 दिसंबर, सुबह 12:43 बजे तक
  • व्रत का दिन: 26 दिसंबर, 2024
  • व्रत पारण: 27 दिसंबर, सुबह 07:12 बजे से 09:16 बजे तक
  • द्वादशी समाप्ति: 28 दिसंबर, सुबह 02:26 बजे

पूजन मुहूर्त:

  • शुभ-उत्तम: सुबह 07:11 बजे से 08:29 बजे तक
  • लाभ-उन्नति: दोपहर 12:21 बजे से 01:39 बजे तक
  • अमृत-सर्वोत्तम: दोपहर 01:39 बजे से 02:56 बजे तक
  • शुभ-उत्तम: शाम 04:13 बजे से 05:31 बजे तक
  • अमृत-सर्वोत्तम: शाम 05:31 बजे से 07:13 बजे तक

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *