Press "Enter" to skip to content

यूजीसी नेट के लिए आवेदन का आखिरी दिन कल, जल्दी करें अप्लाई

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 सेशन के लिए आवेदन करने की कल अंतिम तिथी है। एनटीए कल यानी 10 दिसंबर को अप्लीकेशन विंडो बंद कर देगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रि. 19 नवंबर से शुरू हो गई थी। यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने के लिए एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना आवेदन करें।

1  से 19 जनवरी तक परीक्षा

एनटीए की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा का आयोजन आगामी 1 जनवरी से 19 जनवरी तक चलेगा। जो अभ्यर्थी जून सेशन में शामिल हुए थे, उन्हें दोबारा परीक्षा देने के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। एनटीए की तरफ से उन्हें नया अप्लीकेशन नंबर जारी किया जाएगा। फॉर्म में करेक्शन के लिए 12-13 दिसंबर को करेक्शन विंडो खुला रहेगा।

ऐसे करें आवेदन

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 (UGC NET 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए अभ्यर्थियों को पहले एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अप्लीकेशन फॉर्म भरकर फी पेमेंट करें और इसके बाद यूजीसी नेट का फॉर्म सबमिट कर दें। अंत में इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *