पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (BPSC 70th Exam Schedule) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसको लेकर आयोग के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि परीक्षा 13 दिसंबर को दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक राज्य के अधिसंख्य जिलों में बनाए गए केंद्रों पर एकल पाली में हाेगी। प्रवेश पत्र शुक्रवार से अभ्यर्थी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर डैशबोर्ड से डाउनलोड करेंगे।
उन्होंने बताया कि यह परीक्षा एक ही पाली में परीक्षा आयोजित की जा रही है। पूर्व की तरह इस बार भी रिजल्ट तैयार किया जाएगा। नॉर्मलाइजेशन को लेकर कुछ असमाजिक तत्व अफवाह फैला रहे हैं। नॉर्मलाइजेशन से रिजल्ट तैयार नहीं होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए चार लाख 83 हजार अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया है।
वहीं, आयोग ने रिलीज जारी कर स्पष्ट किया है कि शुक्रवार को डैशबोर्ड पर डाउनलोड एडमिट कार्ड बटन क्लिक करने पर ई-प्रवेश पत्र उपलब्ध होगा। इसमें आवंटित परीक्षा केंद्र कोड के रूप में दर्ज होगा, जिसमें केंद्र कोड एवं जिला का नाम अंकित रहेगा। परीक्षा केंद्र कोड डैशबोर्ड पर 10 दिसंबर से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही यह भी साफ़ तौर पर कह दिया गया है कि सभी अभ्यर्थी ई-प्रवेश कार्ड का एक अतिरिक्त प्रति अपने साथ परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से लाएंगे। उसे परीक्षा अवधि में वीक्षक के सामने हस्ताक्षर कर देना है। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दिया है कि परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए बीपीएससी की वेबसाइट के संपर्क में रहे।

















Be First to Comment