Press "Enter" to skip to content

बिहार में अभी और बढ़ेगा ठंड का प्रकोप, जानिए.. मौसम का हाल

पटना : बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में पछुआ हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह के समय आंशिक से मध्यम कोहरे के साथ कनकनी का अहसास हो रहा है। सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। विशेष रूप से, रोहतास के डेहरी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो राज्य में सबसे कम था। पटना का न्यूनतम तापमान भी 0.8 डिग्री सेल्सियस कम होकर 14.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

आने वाले तीन दिनों में तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक और गिरावट होने की उम्मीद है। इससे ठंड और बढ़ सकती है। अधिकतम तापमान में भी थोड़ी कमी आ सकती है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *