बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दीपावली के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अब सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। लेकिन नवंबर महीने में पिछले साल की तरह सर्दी का अहसास अभी नहीं हो रहा है। गत वर्ष की तुलना में इस साल अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक मौसम गर्म रहा। नवंबर महीने के पहले सप्ताह में भी तापमान में उस स्तर की गिरावट नहीं हो पाई है जितनी पिछले साल देखी गई थी।

वहीं मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा। 4 नवंबर के बाद प्रभावी सर्दी के संकेत दिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि 15 नवंबर तक हल्की ठंड महसूस की जाएगी। उसके बाद बिहार में सर्दी का असर पूरी तरह से दिखने लगेगा। मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि अभी दो-तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा और तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।











Be First to Comment