रोशनी के पर्व दीपावली को लेकर पूरे देश में धूम है। तमाम तरह की लाइटों से बाजार सज गए हैं और इस बार लोग जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं लेकिन, अभी भी लोगों के बीच इस बात को लेकर कन्फूजन है कि दीपावली का पर्व कब मनाया जाए। कुछ लोग इसे 31 अक्टूबर को मनाने की बात कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग 1 नवंबर को।



दरअसल, हिंदू कैलेंडर के मुताबिक इस बार अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 3:52 बजे शुरू होकर 1 नवंबर को शाम 6:16 बजे तक रहेगी। अमावस्या का यह समय ही दीपावली के लिए शुभ माना गया है। अमावस्या की रात को देवी लक्ष्मी का पूजन किया जाता है और ऐसा माना जाता है कि वह इस रात घर-घर में आकर अपनी कृपा बरसाती हैं। लिहाजा इस बार दीपावली 31 अक्टूबर 2024 को मनाना ही सही होगा।














Be First to Comment