Press "Enter" to skip to content

करवा चौथ आज, यहां देखें अपने शहर में चंद्रोदय टाइम, जानें पूजा विधि और सामग्री

करवा चौथ व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल करवा चौथ व्रत 20 अक्तूबर 2024, रविवार को है। सुहागन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत करती हैं।

इस व्रत में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान श्रीगणेश, चंद्र देव व कार्तिकेय भगवान की पूजा का विधान है। इस व्रत में स्त्रियां पूरे दिन निर्जला व निराहार रहती हैं और चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद व्रत पारण करती हैं।

कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 20 अक्तूबर को सुबह 06 बजकर 46 मिनट से प्रारंभ होगी और 21 अक्तूबर को सुबह 04 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी। करवा चौथ पूजन मुहू्र्त शाम 05 बजकर 45 मिनट से शाम 07 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। करवा चौथ व्रत का समय सुबह 06 बजकर 24 मिनट से शाम 07 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *