Press "Enter" to skip to content

उपचुनाव को लेकर सम्राट ने बुलाई बड़ी बैठक, उपमुख्यमंत्री के आवास पर NDA नेताओं का लगेगा जमावड़ा

बिहार में उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। इसको लेकर तमाम राजनीतिक पार्टी अपनी-अपनी तैयारी में लग गई है। इस बीच अब खबर यह आ रही है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर एनडीए की बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 2 बजे निर्धारित किया गया है। इस बैठक में उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

जानकारी के अनुसार 5 देश रत्न मार्ग के उपमुख्यमंत्री आवास में एनडीए नेताओं की बड़ी बैठक होने वाली है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर ये बड़ी बैठक होने वाली है। दोपहर 2 बजे बैठक का समय निर्धारित हुआ है। इस बैठक में उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। सूबे में 13 नवंबर को बिहार के 4 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। चारों सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। 25 अक्टूबर को नामांकन की आखिरी तारीख है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *