असम में शहीद हुए सेना के सूबेदार अमरेश कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव अरवल जिले के कुर्था प्रखंड क्षेत्र स्थित मेरोगंज गांव में किया गया। शहीद की अंतिम यात्रा की शुरुआत उस समय हुई जब सेना के जवान उनके पार्थिव शरीर को लेकर किंजर पहुंचे। जहां कुर्था थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने उन्हें रिसीव किया।




किंजर पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में युवा तिरंगा लिए भारत माता की जय, शहीद अमरेश अमर रहे का नारा लगाने लगे। जगह-जगह पर शहीद अमरेश कुमार का पोस्टर और तिरंगा लगाया गया था। जगह-जगह युवाओं के साथ ही महिलाओं और स्कूली बच्चों की भीड़ देखी गई।














Be First to Comment