छठ पूजा जिसे छठ महापर्व भी कहा जाता है, हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. यह पर्व सूर्य देव और छठी माई की पूजा के लिए समर्पित होता है. यह चार दिनों तक चलने वाला अनुष्ठान है, जिसे श्रद्धालु बड़े श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाते हैं।



धर्मशास्त्रों के अनुसार इस पूजा को छठी माई पूजा, डाला छठ, सूर्य षष्ठी पूजा और छठ पर्व के नामों से भी जाना जाता है. छठ पूजा का मुख्य उद्देश्य सूर्य देव से परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त करना होता है।


आचार्य के अनुसार इस साल 2024 में छठ पूजा नवंबर महीने में मनाई जाएगी. छठ पूजा के चारों दिन निम्न प्रकार से होंगे।
- नहाय खाय – 05 नवंबर 2024
- खरना – 06 नवंबर 2024
- शाम का अर्घ्य – 07 नवंबर 2024
- सुबह का अर्घ्य – 08 नवंबर 2024


साथ ही षष्ठी तिथि 07 नवंबर 2024 को सुबह 12 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर 08 नवंबर 2024 को सुबह 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार, इस साल छठ पूजा का मुख्य दिन 07 नवंबर 2024, गुरुवार को होगा।











Be First to Comment