मुजफ्फरपुर: मीनापुर के पानापुर ओपी क्षेत्र के डुमरिया ढाब में अपरा’धियों ने 1 युवक को गो’ली मा’र दी। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौ’त हो गई। पानापुर ओपी पुलिस प्रथम ने दृष्टया आपसी वि’वाद मानकर घ’टना की जांच शुरू की है साथ ही, अप’राधियों की पहचान करने में जुटी है।


मृत’क की पहचान विकास कुमार सहनी उम्र लगभग 25 वर्ष पिता कैलाश सहनी ग्राम जामीन मठिया पानापुर ओपी क्षेत्र , थाना मीनापुर निवासी के रूप में हुई है।


बताया जाता है कि विकास सहनी मीनापुर के पानापुर ओपी क्षेत्र के जामीन मठिया पंचायत के विशुनपुर बाजार से डुमरिया ढाब होते हुए अपने घर जा रहा था उसी क्रम में अपरा’धियों ने गो’ली मा’र दी।


मामले की जानकारी के बाद पानापुर ओपी पुलिस व स्थानीय लोगों ने आनन फानन में विकास को शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में विकास की मौ’त हो गई। पानापुर ओपी पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।












Be First to Comment