महाराष्ट्र में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या से राजनीतिक गलियारे में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। पुलिस ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। जिसमें सुपारी लेकर हत्या, कारोबारी प्रतिद्वंद्विता या एक बस्ती की पुनर्वास परियोजना को लेकर मिली धमकी के पहलू भी शामिल हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।



इस बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है।बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘महाराष्ट्र के वरीय नेता बाबा सिद्दक़ी की हत्या का समाचार बेहद दुखद है। परवरदिग़ार से इल्तिजा है कि मरहूम को जन्नत में आला मक़ाम दें और परिजनों को सब्र और हिम्मत। महाराष्ट्र में NDA शासन में लगातार हो रही ऐसी आपराधिक घटनाओं को क्या नाम देंगे?’













Be First to Comment