सीबीएसई की ओर से सीटीईटी दिसंबर 2024 एग्जाम की डेट में संशोधन किया गया है। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दिया गया है।

जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक अब परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर 2024 को करवाया जाएगा। इसके साथ ही अगर किसी शहर में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होती है तो एग्जाम 15 दिसंबर को भी आयोजित किया जा सकता है। वहीं, एग्जाम में भाग लेने के लिए कैंडिडेट 16 अक्टूबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं।



दरअसल, सीटीईटी दिसंबर 2024 परीक्षा की तैयारियों में लगे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से पूर्व में प्रस्तावित परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। नोटिफिकेशन में दी गई डिटेल के मुताबिक पहले परीक्षा का आयोजन 15 दिसंबर को करवाया जाना था लेकिन अब इसे 14 दिसंबर को संपन्न करवाया जाएगा। किसी शहर में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने पर 15 दिसंबर को भी एग्जाम आयोजित किया जा सकता है।












Be First to Comment