Press "Enter" to skip to content

टाटानगर से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत का ट्रायल सफल, पीएम इस दिन दिखाएंगे हरी झंडी

टाटानगर से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत का मंगलवार को ट्रायल सफल रहा। यह टाटानगर से खुलने के बाद मुरी, बोकारो, गोमो और गया स्टेशन पर रुकते हुए 14:28 बजे पटना जंक्शन स्थित प्लेटफार्म संख्या आठ पर पहुंची। इसके बाद वहीं से पुन: 3:05 बजे टाटानगर के लिए रवाना हो गई।

Vande Bharat : पटना से टाटानगर के बीच वंदे भारत चलाने की तैयारी, हरी झंडी  मिलने का

इस दौरान ट्रेन के आगमन पर स्टेशन प्रबंधक सहित अन्य लोग प्लेटफार्म पर मौजूद रहे। चालक, उप चालक सहित वंदे भारत के अभियंताओं से ट्रायल रन की बाबत जानकारी ली गई। बताया गया कि ट्रायल के दौरान किसी तरह की समस्या नहीं आई। यह पूरी तरह से सफल रही। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर टाटानगर-पटना वंदे भारत को रवाना करेंगे। नियमित परिचालन 20 सितंबर से होने की उम्मीद है।

इसी कारण अब तक रेलवे बोर्ड की ओर से वंदे भारत की समय-सारणी और किराया का निर्धारण नहीं किया गया है। इन दोनों का निर्धारण होने के बाद ही यात्रियों को वास्तविक रूप से विभिन्न स्टेशनों के किराए और समय-सारणी की जानकारी मिलेगी। 15 सिंतबर को बिहार को तीन वंदे भारत की सौगात मिलेगी।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *