पटना : बिहार की राजधानी पटना में डीजल से चलने वाली बसों के परिचालन पर रोक 10 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है। इससे शहर के स्कूल संचालकों को बड़ी राहत मिली है। 1 सितंबर से पटना के शहरी इलाकों में डीजल से चलने वाली बसों और मिनी बसों पर रोक लगाने का फैसला राज्य सरकार की ओर से लिया गया था। इसके दायरे में स्कूल बसों को भी रखा गया था। यह नियम पटना नगर निगम के अलावा दानापुर, खगौल एवं फुलवारीशरीफ नगर परिषद क्षेत्र में भी लागू होने वाला था। स्कूल संगठनों के विरोध के बाद इस फैसले को परिवहन विभाग ने फिलहाल के लिए टाल दिया है।
![]()

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न स्कूल संगठनों से प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए 10 सितंबर तक डीजल बसों पर रोक की कार्रवाई को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। पटना के संयुक्त आयुक्त सह सचिव क्षेत्रीय प्राधिकार और जिला परिवहन पदाधिकारी को इस संबंध में निर्देश दे दिया गया है। स्कूल संगठनों के आवेदनों पर विचार करते हुए परिवहन विभाग द्वारा इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।


बता दें कि पटना, दानापुर, खगौल और फुलवारीशरीफ में स्थित निजी स्कूलों के पास बड़ी संख्या में डीजल से चलने वाली बसें हैं। परिवहन विभाग की रोक के बाद स्कूल संचालकों के सामने संकट खड़ा हो गया था। निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों भी चिंतित हो गए। इसके बाद स्कूल संगठनों ने सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार की मांग की।

















Be First to Comment