Press "Enter" to skip to content

अब घर पर मनाइए त्योहार, यात्रियों के लिए छपरा से आनंद विहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

पटना : त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05109/05110 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा त्यौहार साप्ताहिक विशेष गाड़ी चलाई जा रही है. इसका संचालन छपरा से 18 सितम्बर से 27 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक बुधवार को और आनन्द विहार टर्मिनस से 19 सितम्बर से 28 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को 11 फेरों को लेकर चलाई जाने की जानकारी पूर्व में जारी की गयी थी. इसके रेक संरचना में संशोधन किया गया है. रेलवे प्रशासन के द्वारा विशेष ट्रेन चलाने से त्योहार पर लौटने वाले प्रवासी मजदूरों को यात्रा करने में काफी सहूलियत होगी।

IRCTC Special Trains: अब घर पर मनाइए दिवाली और छठ, दिल्ली से पटना के बीच  शुरू होगी ये स्पेशल ट्रेन । IRCTC Special Trains Between new delhi and  patna anand vihar terminal

इस संबंध में वाराणसी मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. विशेष ट्रेन के माध्यम से यात्री आसानी से स्थानीय स्टेशन तक पहुंच सकते हैं. संशोधित रेक संरचना के अनुसार, इस गाड़ी में 18 सितम्बर से 06 नवम्बर, 2024 तक जनरेटर सह लगेजयान के 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूति प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 और एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

13 से 28 नवम्बर, 2024 तक इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी के 02 और एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे. यात्रियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है. वाराणसी मंडल के द्वारा यात्रियों की सुविधा को लेकर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *