Press "Enter" to skip to content

दिवाली, छठ पर घर जाने वाले यात्री परेशान, नहीं मिल रही ट्रेनों में कंफर्म सीट

पटना : रक्षा बंधन के साथ त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। छठ और दिवाली का पर्व बिहार के लोग अपने परिवार संग मनाना चाहते हैं। लेकिन ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। बिहार के मुजफ्फरपुर, भागलपुर, कोसी-सीमांचल समेत सभी जिलों और नेपाल के करीब लाखों की संख्या में लोग दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ का त्योहार मनाने के लिए घर आते हैं। रेलवे ने यात्रा से चार महीने पहले टिकट बुक करने की सुविधा दे रखा है। रेग्युलर ट्रेनों में उपलब्ध बर्थ की संख्या आवश्यकता से काफी कम है।

Diwali Chhath Special Train Book tickets in these trains

आईआरसीटीसी की बुकिंग खुलते ही टिकटों के लिए मारामारी शुरू हो जाती है। यात्रियों को ट्रेनों में अभी से वेटिंग टिकट मिल रहे हैं। हालांकि, अभी दिवाली और छठ पूजा में काफी समय बचा है। राजधानी समेत कई ट्रेनों में डायनेमिक प्राइसिंग सिस्टम लागू है। यानी सीटें फुल होने के साथ टिकट की कीमतें भी बढ़ती जाती हैं। भागलपुर जंक्शन पर टिकट बनवाने के आई निशा प्रकाश कहती हैं तीन दिनों से लगातार टिकट बनवाने आ रही हूं। लेकिन कनफर्म टिकट नहीं मिल रहा। मुस्कान प्रिया, रोशन कुमार, शांतनु कुमार, विभा देवी और सुलेखा पारिख कहती हैं टिकट के लिए बहुत माथापच्ची करनी पड़ रही है। बच्चों के दीपवाली में घर आने के लिए टिकट बनाने आए थे।

त्योहार के दिनों में दूसरे राज्यों से बिहार आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस, अगरतल्ला-दिल्ली राजधानी, ब्रह्मपुत्र मेल, फरक्का एक्सप्रेस, अंग एक्सप्रेस, हमसफर, अजमेर एक्सप्रेस, जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, एलटीटी एक्सप्रेस और भागलपुर गरीब रथ सहित बिहार के अधिकांश शहरों को जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे। इन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट भी लंबी हो गयी है। जो लोग परिवार के साथ त्योहार मनाने की चाहत रखते हैं और अभी तक टिकट नहीं लिया तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

कई यात्रियों की शिकायत है कि ऑनलाइन टिकट बुक करते समय होने वाली परेशानी की वजह से वह कंफर्म टिकट लेने से वंचित रह जाते हैं। ऐसी ही दिक्कत तत्काल में टिकट लेते समय भी होती है। आइआरसीटीसी अधिकारियों का कहना है कि एक साथ अधिक लोगों के ऑनलाइन टिकट बुक करने से इस तरह की परेशानी होती है।

हर वर्ष दिवाली और छठ पूजा के समय ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। एक नवंबर को दिवाली है। उसके बाद ट्रेनों में छठ पूजा में घर जाने वालों की भीड़ बढ़ने लगती है। आरक्षित कोच के लिए ट्रेन के चलने की तिथि से 120 दिन पहले बुकिंग शुरू होती है। ऐसे में टिकट की बुकिंग शुरू होते ही सभी सीटें बुक हो जा रही हैं।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *