पटना: बिहार लोक सेवा आयोग तीसरे चरण की शिक्षक बहाली में बैकलॉग पदों की गिनती की जाएगी। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से पहले और दूसरे चरण की बीपीएससी शिक्षक बहाली में खाली पदों की जानकारी मांगी है।


माध्यमिक शिक्षा निदेशक बैद्यनाथ प्रसाद यादव ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा है और रिक्त पदों की जानकारी मांगी है. 3 दिनों के अंदर ही सभी जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी को रिक्त पदों की जानकारी देने को कहा गया है।


शिक्षा विभाग ने पहले चरण और दूसरे चरण की शिक्षक बहाली के बाद कक्षा 9-10 और 11वीं-12वीं में शिक्षकों के रिक्त रह गए पदों की जानकारी मांगी है. इसके बाद पहले और दूसरे चरण के खाली पदों को तीसरे चरण में जोड़ा जाएगा।


शिक्षा विभाग ने पत्र में यह भी कहा है कि पूर्व में जिलों के द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में बैकलॉग की गणना नहीं की गई थी. इसलिए नए सिरे से जिलों को यह जानकारी भेजनी होगी.










Be First to Comment