Press "Enter" to skip to content

“पूरे गांधी परिवार में इनसे बड़ा निकम्मा और भगोड़ा…” राहुल गांधी पर भड़के गिरिराज सिंह

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। पहले इन्हें नई कैबिनेट में जगह दिया गया उसके बाद मंत्रालय में थोड़ा बदलाव किया गया। उसके बाद वो लगातार इन दिनों विपक्ष पर हमलावर हैं। कई मुद्दों पर लगातार घेर रहे हैं। वहीं, एक बार फिर उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने एक्स पर लिखा कि ये यूपी का रिफ्यूजी लगे हाथ पीएम के खिलाफ़ लड़ रहे अजय राय जी को भी बेकार बता रहे हैं।

Rahul Gandhi on Jai Siya Ram: राहुल गांधी के 'जय सिया राम' वाले बयान पर  भड़के भाजपा नेता, पढ़िए नरोत्तम मिश्रा, गिरिराज सिंह, केशव प्रसाद मौर्य की  ...

 

गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘पूरे गांधी परिवार में इनसे बड़ा निकम्मा और भगोड़ा कोई नहीं हैं। वे खुद 3 बार से लगातार हार का सामना नहीं कर पाए तो अब अपनी बहन को आगे कर दिया। ये यूपी का रिफ्यूजी लगे हाथ पीएम के खिलाफ़ लड़ रहे अजय राय जी को भी बेकार बता रहे हैं’। इनकी यही पहचान है और यह यही कर सकते हैं।

 

मालूम हो कि, कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी चुनाव जीतने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचे। रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़तीं तो वह प्रधानमंत्री मोदी को दो से तीन लाख वोटों से हरा देतीं। वहीं, इस बयान पर सियासत गरमा गई ह।  इस पर अब बीजेपी कांग्रेस नेता राहुल गांधी जमकर हमला बोल रही है।

 

 

आपको बताते चलें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से जीत दर्ज की है। हालांकि, एक ओर वह रायबरेली की जनता को बधाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेता अब वायनाड का दौरा करने वाले हैं। राहुल गांधी के वायनाड दौरे से पहले राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार तेज हो गया है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *