Press "Enter" to skip to content

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू, नीतीश कुमार मौजूद

पटना: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर के अभिभाषण शुरू हो गया है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति के संबोधन के साथ दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई। इसके बाद दोनों सदनों के सदस्य सेंट्रल हॉल पहुंचे, जहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर संयुक्त सभा को संबोधित कर रहे हैं।

Bihar Floor Test LIVE: विधानसभा सत्र शुरू, राज्यपाल का अभिभाषण जारी, नीतीश  कुमार भी सदन में मौजूद bihar floor test live update nitish kumar tejashwi  yadav bihar trust vote latest news-bihar news

सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव समेत दोनों सदनों के पक्ष और विपक्ष के सदस्य मौजूद हैं।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सभी विधायकों को धन्यवाद दिया। अपने संबोधन में कहा कि राज्य में कानून का राज स्थापित है और यह आगे भी जारी रहेगा। राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार काम कर रही है। हर घर नल जल योजना को राज्य में लागू किया गया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *