शिव शिष्य परिवार द्वारा मुशहरी ब्लॉक कृषि विभाग मैदान में 21 जनवरी को शिव गुरू महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जहां शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द के संदेश “आईये भगवान शिव को अपना गुरू बनायें” को लेकर शिव शिष्या दीदी बरखा आनन्द भी पधार रही है।

शिव शिष्य परिवार के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने बताया शिव विश्वगुरु है, संसार का एक-एक व्यक्ति उनका शिष्य हो सकता है”, इसी प्रयोजन से शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

वहीं उन्होंने आगे बताया कि मुजफ्फरपुर के आलावा सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा और वैशाली जिले से काफ़ी संख्या मे लोग इस महोत्सव मे आने वाले है। इस महोत्सव में लगभग एक लाख लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है, जिसको लेकर पुरे जोर शोर से तैयारी की जा रही है।
















Be First to Comment