Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: सात दिवसीय शाकंभरी माता की पूजा के पांचवें दिन शहर में कल निकाली जाएगी निशान शोभायात्रा

मुजफ्फरपुर में उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के सभागार में श्री शाकंभरी भक्त मंडल की संयुक्त बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष श्यामसुंदर भिमसेरिया ने की।

Special decoration will be done on Jubilee Festival, preparations completed | शाकम्भरी माता मंदिर में होगी प्रसादी: जयंती महोत्सव पर होगा विशेष शृंगार, तैयारियां पूरी - Dainik Bhaskar

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अंबिका ढंढारिया ने कहा कि बाबा गरीबनाथ की धरती पर सात दिवसीय शाकंभरी माता की पूजा के पांचवें दिन पांच जनवरी को सत्यनारायण मंदिर से निशान शोभायात्रा निकाली जायेगी। छह जनवरी की शाम चार बजे मुजफ्फरपुर क्लब में कीर्तन होगा। सात जनवरी सुबह आचार्यों द्वारा दुर्गा सप्तशती का सामूहिक पाठ होगा और कन्या पूजन किया जायेगा। इस दौरान मां शाकंभरी जी के पुस्तक का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर महामंत्री सज्जन शर्मा, राजकुमार गोयनका, अंबिका ढंढारिया, विनोद ढंढारिया, राजकुमार केडिया, रंजीत शाह, प्रमोद मोदी, पुष्पा शाह, कमल कुमार बोथरा, राजेंद्र पोद्दार, पुरुषोत्तम लाल पोद्दार, शिवरतन ढंढारिया, अरुण चमरिया, आसित सुल्तानिया, टोनी पोद्दार, अनिल शाह, अभिषेक शाह, आलोक केजरीवाल, अंकित अग्रवाल, राजू खेतान आदि मौजूद थे।

धूमधाम से मना शाकंभरी माता का महोत्सव -

इधर, तीसरे दिन प्रभातफेरी निकाली गई। रास्ते में विनोद शाह, मुरारी अग्रवाल, दिलीप शाह, सालासर हनुमान मंदिर में मंदिर अध्यक्ष पुरुषोत्तमलाल पोद्दार और श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा की गई। इस मौके पर गायक गिरधर बांग्ला, दीपक पोद्दार, रेणु धानुका, राकेश पोद्दार, दीपक पोद्दार, सौरभ शाह, अभिषेक शाह, शंभु अग्रवाल, श्रेष्ठ ढंढारिया मौजूद थे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *