मुजफ्फरपुर जिला स्थापना वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर बिहार गुरु के तत्वावधान में दामुचक स्थित बारात घर के प्रांगण में आयोजित विदा समारोह में साहित्य, संगीत और संवाद का आयोजन किया गया।

जहां मंगल दीप प्रज्वलन के बाद स्वागत संबोधन तथा विषय प्रवेश में अविनाश तिरंगा उर्फ ऑक्सीजन बाबा ने ने वैशाली राज्य निर्माण की बात उठाई।

समारोह में पुष्पगुच्छ ,शॉल, स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर अविनाश तिरंगा तथा उपस्थित अतिथियों ने सामूहिक रूप से मुख्य अतिथि डॉ संजय पंकज को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि डॉ संजय पंकज ने ‘क्या क्या न हुआ इस वैशाली के आंगन में’ जैसी काव्य पंक्ति का उल्लेख करते हुए उत्तर बिहार के समस्त लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया।
समारोह में अनुराग आनंद, प्रो गौतम, मुकुंद, सुनील गुप्ता, आदि की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। समारोह का संचालन संस्कृति कर्मी गणेश प्रसाद सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन अखिलेश राय ने किया।







Be First to Comment